दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने के संबंध में दर्ज मुकदमे के तीन आरोपी गिरफ्तार

बढ़ापुर:विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर व उसकी हत्या कर देने के संबंध में विवाहिता की मां द्वारा पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराए मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपियों में से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।जानकारी के अनुसार एक फरवरी 2024 को वादिनी लीला देवी पत्नी भारत सिंह निवासी ग्राम टांडा साहुवाला थाना बढापुर ने महेश, हेमराज पुत्रगण रघुवीर सिंह रघुवीर सिंह, हरवती पत्नी रघुवीर सिंह, विनोद कुमार पुत्री रघुवीर सिंह निवासीगण ग्राम रायपुर गढी थाना बढापुर के विरुद्ध वादिनी की बेटी को दहेज के लिये प्रताड़ित करने व उसकी हत्या कर देने के संबंध में थाना बढापुर पर मु0अ0सं0 20/24 धारा 304बी/120 बी भादवि व 3 (2)(V) एस.सी./एस.टी. एक्ट पंजीकृत कराया गया।जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को स्थानीय पुलिस ने दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे महेश पुत्र रघुवीर सिंह,रघुवीर सिंह पुत्र मुंशीराम व हरवती पत्नी रघुवीर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई ललित कुमार, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार,कांस्टेबल अरविंद कुमार व महिला कांस्टेबल अंजु कुमारी का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *