कार्यकर्ताओ के त्याग, समर्पण, निष्ठा के कारण भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल

जिला भाजपा ने उत्साहपूर्वक मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

गौरेला पेन्ड्रा मरवाही (दिलेश्वर सिंह राजपूत) : भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भाजपा जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही गौरेला के नवनिर्मित जिला कार्यालय में उत्साह पूर्वक मनाया गया । कार्यक्रम का  विधिवत शुभारंभ जिला भाजपा अध्यक्ष कन्हैया सिंग राठौर ने भाजपा का ध्वजारोहण कर किया। ततपश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष कन्हैया सिंह राठौर,पूर्व साडा अध्यक्ष महेंद्र सोनी, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश दुबे,जिला भाजपा मीडिया प्रभारी बालकृष्ण अग्रवाल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक मथुरा सोनी ने कार्यक्रम को सम्बंधित किया।नेताओ ने जनसंघ ने लेकर जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की यात्रा स्थापना के बारे में विस्तार से बताया। भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए की। नेताओँ ने कहा की करोड़ो कार्यकर्ताओं के त्याग,समर्पण,निष्ठा के कारण भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है ।केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की और 19 राज्यो में भाजपा या भाजपा गठबंधन की सरकारें है जो लगातार गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा सभी वर्गों के सर्वागीण विकास हेतु लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश चतुर्वेदी ने एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री लालजी यादव ने किया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कल्लूसिंह राजपूत,जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र बहादुर सिंग,कुबेरसिंग सर्राटी,संतोष तिवारी,डॉ. प्रवीण राय, पवन पैकरा, गोवर्धन राठौर (खुल्लु),राजकुमार रोहणी,डॉ. लुशनसिंग राठौर,रमेश तिवारी,शिव शर्मा,अजय तिवारी,मोनू चतुर्वेदी,तापस शर्मा,मोहितसिंह राजपूत,दुर्गेश यादव,हुकुम यादव,दुर्गेश मिश्रा,अशोक पेन्द्रों,दीपक शर्मा,हेमराज राठौर,राजेन्द्र वर्मा,बेचन मिश्रा, नीतू श्रीवास, उमा चक्रधारी,सरिता राठौर,मानस अग्रवाल,अमीरसिंग खुसरो,चंद्रप्रकाश कौशिक,सन्दीप गुप्ता,अंकुर विश्वकर्मा,आदित्य गुप्ता,सन्तोष रोहणी, सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के सभी मंडल मुख्यालयों, शक्ति केंद्रों एवं बूथ इकाई तक भाजपा का ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *