पहुंचाना विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य- विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष

हर पात्र व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ

अनूपपुर : विकसित भारत संकल्प यात्रा शासन की योजनाओं से वंचित पात्र लोगों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए चलाई जा रही है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हर वर्ग तक शासकीय योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने योजनाओं की जानकारी यात्रा के दौरान दी जा रही है। उक्ताशय के विचार नगर परिषद जैतहरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता ने व्यक्त किए। इस अवसर पर नगर परिषद जैतहरी की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुनीता जैन, नगर परिषद जैतहरी के उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र सिंह राठौर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह, जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बीरेन्द्र मणि मिश्रा, पार्षद, जनप्रतिनिधि तथा आम जन उपस्थित थे। विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता ने शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्तियों से हितलाभ प्राप्त करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि शासन की सभी योजनाएं जनकल्याणकारी हैं। हर वर्ग के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। जिसका सभी को लाभ प्राप्त करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान खेलो इंडिया तथा मां तुझे सलाम अंतर्गत 127 खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश सिंह चंदेल तथा श्री नरेश नापित ने किया।

विभिन्न विभागों ने लगाई विभागीय प्रदर्शनी

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, बैंक, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजातीय कल्याण विभाग, विद्युत विभाग आदि विभागों द्वारा इस अवसर पर स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी आम जनों को उपलब्ध कराई गई।

आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का लिया गया संकल्प

भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने, नागरिक होने का कर्तव्य निभाने के संबंध में विकसित भारत संकल्प की प्रतिज्ञा दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *