नोएडा आई केयर हॉस्पिटल के सौजन्य से विकलांग बच्चे को मिली व्हील चेयर

नोएडा (प्रियंका शर्मा) : नोएडा आई केयर हॉस्पिटल के सौजन्य से जरूरतमंद विकलांग बच्चे को  व्हील चेयर दी गयी।मैजिस्ट्रेट कार्यशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज सेवी वीणा शर्मा ने कहा कि हमारे धर्म शास्त्र व पुराणों में मनुष्य योनि को श्रेष्ठ माना जाता है। कहा जाता है कि कठिन तपस्या और सुकर्मों से मनुष्य योनि में जन्म मिलता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यही जीवन तब अभिशाप बन जाता है जब किसी दुर्घटना या हादसे में वे शरीर का कोई अंग खो बैठते हैं। या फिर मां की गर्भ से ही विकलांग के रूप में जन्म लेते हैं।धर्म, जाति व संप्रदाय के भेदभाव से परे विकलांगता का दर्द सबके लिए समान होता है। इसी दर्द को कम करने के संकल्प के साथ आज आई केयर हॉस्पिटल के सौजन्य से समाजसेवी महिलाओ ने मिलाकर  17 वार्षिय बच्चे को एक  व्हील चेयर दी।बता दे कि बच्चा करीब एक साल से टीबी की बीमारी से जुझ रहा है।बच्चे के पिता अवध बिहारी कहा कि समाज सेवी व पत्रकार संगीता चौधरी के सहयोग से मेरे अपाहिज बेटे को व्हीलर चेयर मिली है।इस नेक काम के लिए मै उनको धन्यवाद करता हूँ।इस दौरान वीणा शर्मा,सरोज वल्लभ,
जीवनती बिष्ट,कामेल सहगल, श्रीमती खत्री,कृष्ण सिंगला, कृष्णा शर्मा,अन्नू तिवारी,निधि, संगीता चौधरी आदि क्षेत्र की समाजसेवी महिलाये मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *