विश्व उपभोक्ता संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम का देवबंद में हुआ स्वागत

देवबंद : विश्व उपभोक्ता संगठन भारत की सहारनपुर मण्डल अध्यक्ष शाज़िया ज़ीनत नाज़ द्वारा मौहल्ला बड़जौलक देवबंद में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम के पहुँचने पर संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। बैठक के चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम ने कहा कि मनुष्य जन्म से लेकर मृत्यु तक एक उपभोक्ता है क्योंकि जीवन मे हर व्यक्ति बहुत सी वस्तुओं का उपभोग करता है इस लिए भारत के हर नागरिक को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम समझना होगा क्योंकि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है। वहीं मण्डल अध्यक्ष शाज़िया ज़ीनत नाज़ ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण के इस आंदोलन में हम सब को अपनी भूमिका निभानी चाहिए और सब इसी कड़ी में देवबंद नगर में विश्व उपभोक्ता संगठन भारत की एक बैठक का आयोजन किया गया है इस दौरान मण्डल अध्यक्ष शाज़िया नाज़ द्वारा सभासद सैय्यद हारिस को नगर अध्यक्ष देवबंद मनोनित किया गया।

सभासद सैय्यद हारिस देवबंद नगर अध्यक्ष मनोनित

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सैय्यद हारिस ने कहा कि विश्व उपभोक्ता संगठन भारत द्वारा दी गई ज़िम्मेदारी को वो ईमानदारी से निभायेंगे और आने वाले समय मे देवबंद क्षेत्र में विश्व उपभोक्ता संगठन भारत की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम का प्रचार प्रसार करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। विश्व उपभोक्ता संगठन भारत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सभासद फैज़ान क़ुरैशी, कलीम चौधरी, वसीम सिद्दीकी, मूसा चौधरी, मुस्तक़ीम उर्फ बब्बन, शाहनवाज़ देवबंदी, अहमद, अब्दुर्रब, मौहम्मद वसी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *