महिलाओं ने ज़रूरतमंदो को गर्म वस्त्र एव भोजन वितरित किया

भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने किया सेवा का कार्य

झुझुनू (सुरेश सैनी) : भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने नगर मंत्री गायत्री पुजारी की अगुवाई में शाहों के कुएँ के पास ज़रूरतमंद लोगो को गर्म वस्त्र एव भोजन वितरित किया। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने सर्दी के मौसम को देखते हुए मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा , पूर्व मण्डल अध्यक्ष राकेश सहल, उपाध्यक्ष ललित जोशी एव विकास पुरोहित के आतिथ्य में ज़रूरतमंद महिला व पुरुषों को स्वेटर एव गर्म भोजन गुलगुला पकौड़ी वितरित किया गया। इस मौक़े पर चेतना, योगिता, मधु, सरस्वती, देविका सेन, सुनीता ,सुमन जांगिड़, मनीषा, रेखा सैनी , विनोद शेखावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *