राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा, जितेन्द्र बच्चन को ‘भारत गौरव’ अवार्ड

नई दिल्ली (प्रियंका शर्मा) : अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय कला, साहित्य, संस्कृति एवं पत्रकारिता सम्मान -2023 की घोषणा कर दी गई है। सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 24 दिसंबर को आईटीओ, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित संस्कार भारती में किया जाएगा। इस अवसर पर अमेरिका, नेपाल और भारत के 11 राज्यों के अवार्डी शामिल होंगे। देश के प्रख्यात चित्रकार सुरेशपाल वर्मा ‘जसाला’ को राष्ट्रीय पुरस्कार, शिक्षाविद् योगेश चन्द्र कुलश्रेष्ठ को ‘राष्ट्र विभूषण’ और वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन को ‘भारत गौरव सम्मान- 2023’ प्रदान किया जाएगा।
प्रधान सचिव डॉ रामकिशोर के अनुसार, जसाला फाउण्डेशन (पंजी) दिल्ली एवं सुप्रभात मंच (पंजी) दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे सम्मान समारोह को सात श्रेणियों- राष्ट्र विभूषण, भारत गौरव, राष्ट्र रत्न, साहित्य शिरोमणि, साहित्य रत्न, साहित्य विभूति और साहित्य गौरव सम्मान -2023 में बांटा गया है। दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, झारखंड, असम, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ के अवार्डी सम्मान समारोह में उपस्थित रहेंगे। ‘राष्ट्र विभूषण सम्मान’ से नवाजे जाने वालों में लखनऊ के प्रो विश्वम्बर शुक्ल, दिल्ली के पीतम सिंह ‘प्रीयतम’, डॉ सुरेन्द्र वर्मा, विजय कुमार स्वर्णकार, पवन वर्मा शाहीन, रमाकांत कौशिक, अरुण कुमार शर्मा, सीके शर्मा, रामचरण सिंह साथी, कानपुर के रामप्रकाश वर्मा, राजस्थान के संजीव वर्मा सलिल, उत्तराखंड के साधुराम पल्लव और कुलदीप कुमार शामिल हैं। जबकि ‘राष्ट्र रत्न सम्मान – 2023’ से हरियाणा के सचिन वर्मा, दिव्या वर्मा, नोएडा के संदीप वर्मा, दिल्ली सरकार के डॉ नवीन वर्मा, अमेरिकी कंपनी के गौरव वर्मा, अंकिता बिजपुरिया और दिल्ली सरकार के डॉ नीरज धोलियान दिल्ली की सीए प्रीति वर्मा को नवाजा जाएगा।
‘भारत गौरव सम्मान- 2023’ जिन हस्तियों को प्रदान किया जाएगा, उनमें उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के जितेन्द्र बच्चन के अलावा दिल्ली के अशोक जैन, प्रभात कुमार, आरके जैन, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा स्वर्णकार, अरुण कुमार वर्मा, एमके राजपूत, कुंवर अशोक, ममता वर्मा, ओमप्रकाश प्रजापति, योगेश कौशिक, प्रशान्त कुमार, हरस्वरूप भामा, प्रवीण कुमार आर्य, सुशील कुमार जैन और उत्तराखंड के अभिनंदन गुप्ता शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *