सूफी संत बोर्ड भारत के राष्ट्रीय प्रमुख प्रशासनिक महासचिव बने महताब खान चाँद

नजीबाबाद (नसीम उस्मानी) : सूफी संत बोर्ड भारत के राष्ट्रीय प्रमुख प्रशासनिक महासचिव बने नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी महताब खान चांद।सूफी संत बोर्ड भारत की संरक्षक साध्वी मां अरुघनति महाराज व राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी परवेज़ हयात ने वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर सम्प्रदायिक सौहार्द राष्ट्र भावना मैत्री व एकता अखंडता के लिए काम कर रहे समाज सेवी महताब खान चांद को सूफी संत बोर्ड भारत का राष्ट्रीय प्रमुख प्रशासनिक महासचिव मनोनीत किया है।साथ ही आशा व्यक्त की है कि वह देश के सूफी संतों को एक मंच पर लाकर सब का साथ सब का विश्वास को सार्थक करते हुए भारत को विश्व गुरु बनाने में सारथी की भूमिका अदा करेगे। महताब खान चंद लोगों के सुख-दुख में हमेशा काम आते हैं और नगर में अपनी निष्पक्ष प्रतिकर्ता के लिए भी जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *