यू.एन.आई. की अमेरिकन ईगल्स ने दर्शनशास्त्र के मानद डॉक्टर की उपाधि से किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश : विश्व उपभोक्ता संगठन की मंडल प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शाजिया ज़ीनत नाज़ को अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के कैनेडी हाल में 7 मार्च 2024 को एक कार्यक्रम में अमेरिकन ईगल्स ने दर्शनशास्त्र के मानद डॉक्टर की उपाधि से नवाजा है शाजिया नाज देवबंद की पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ज़ीनत नाज़ की सबसे बड़ी बेटी है उनको यह उपाधि मिलने से जहां देवबंद वासियों में हर्ष की लहर है वही उनके परिवार के लोग भी बेहद खुश है।

देवबंद के सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने उनको बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की है विश्व उपभोक्ता संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम ने भी उन्हें बधाई दी। यह उपाधि लेकर अलीगढ़ से लौट के बाद शाजिया नाज ने बताया उनको अमेरिकन ईगल्स की ओर से यह उपाधि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कैनेडी हाल में मशहूर शायर डॉक्टर अना देहल्वी और अशरफ शरफानी ने मेडल के साथ डिग्री दी है।