भाजपा का तीर्थ क्षेत्र स्वच्छता अभियान 21 तक

झुंझुनूं (सुरेश सैनी) : अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम जी के भव्य मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम से पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भाजपा द्वारा 21 जनवरी तक जिले के मंदिरों में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत स्थानीय बगड़ रोड स्थित श्री गणेश मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर की। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, योगेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, राकेश शर्मा, रामनिरंजन पुरोहित, सुनील लाम्बा, सुशीला सीगड़ा, जिला मंत्री मंजू सैनी, महेंद्र चंदवा, सुनीता स्वामी, रिशाल कंवर, जिला परिषद सदस्य बनवारी लाल सैनी, भाजपा नेता बबलू चौधरी, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, विजय सैनी, विजय शंकर जोशी, महेंद्र सोनी, रामनिवास सैनी, राकेश सहल, दलीप सैनी, ललित जोशी, विकास पुरोहित, बिजेंद्र हटवाल,रवि लाम्बा, जगदीश गोस्वामी, अनिल जोशी, रोहन सैनी, नंदलाल सैनी, संपत तंवर, भारत शर्मा, रतन चारणवासिया, विनोद खन्ना, लीलाधार पुरोहित, महेश बसवतिया, कैलाश कुमावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *