गाजियाबाद (प्रियंका शर्मा) : कवि नगर पुलिस ने बीती पाँच तारीख को दिल्ली के व्यापारी के साथ हुई लूट के आरोपी दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। थाना कवि नगर इलाके में पुलिस को सूचना मिलती थी कि लूट में शामिल बदमाश थाना कवि नगर क्षेत्र इलाके में मौजूद है इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहन चैकिंग शुरू कर दी। तभी बाइक पर सवार दो लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस के द्वारा जब बाइक को रोकने का इशारा किया गया तो बाइक पर सवार बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ में बदमाश के एक साथी को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम नितिन और सौरभ सिरोही है। गौरतलब है कि व्यापारी का साथी सौरभ घटना का मास्टरमाइंड निकाला। पुलिस ने बदमाशों के पास से 3250000 की रकम भी बरामद की है। बदमाशों के पास से एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया गया है। बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
व्यापारी से हुई लूट में शामिल दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया
![](https://hinditimesnews.com/wp-content/themes/woodmart/images/lazy.png)
11
Dec