चुणा चौक विकास समिति ने मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों के लिए लगाया अन्नक्षेत्र स्वर्गीय श्री नरोत्तम लाल जालान की पुण्य स्मृति में बाटे कंबले

झुंझुनूं (सुरेश सैनी) : स्थानीय चुणा चौक राणी सती रोड स्थित रामलीला पार्क के सामने रविवार प्रातः 11 बजे से सांयकाल तक चुणा चौक विकास समिति द्वारा मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जरूरतमंदों के लिए अन्नक्षेत्र का आयोजन एवं स्वर्गीय श्री नरोत्तम लाल जालान की पुण्य स्मृति में उनके परिवारजन की ओर से श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किए गए। अतिथियों द्वारा गरम पूड़ी, सब्जी और लड्डु वितरित कर अन्नक्षेत्र एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व बतौर अतिथि उपस्थित भाजपा झुंझुनू विधानसभा प्रत्याशी निषीत बबलू चौधरी, दानदाता परिवार के उमेश जालान, दिनेश जालान, श्रीमती चंदा देवी जालान, श्रीमती सविता जालान कशिश जालान, अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष सम्पत चुडैलेवाला, श्री गोपाल गौशाला झुंझनूं अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, मंत्री नेमी अग्रवाल, श्री गल्ला व्यापार संघ अध्यक्ष आनंद टीबड़ा, मंत्री विपिन राणासरिया, नगर परिषद एसआई बाबूलाल चंदेल, पार्षद प्रमोद जानू सहित अन्य जन का चुना चौक विकास समिति एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से दुपट्टा औढाकर बाबा श्याम का प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने किया। इस अवसर पर उपस्थित श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान, सीए पवन केडिया, चुना चौक विकास समिति के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित, संरक्षक कालूराम तुलस्यान, मंत्री अशोक तुलस्यान, उपाध्यक्ष शुभकरण चोपदार, नवल किशोर खंडेलिया, अर्जुन वर्मा, पवन शर्मा टाइपिस्ट, नीरज शर्मा कर सलाहकार, प्रमोद शर्मा चोटिया, सुरेंद्र शर्मा, गोपीराम पुरोहित, प्रदीप लादू सरिया, चंद्रभान शर्मा खाजपुरिया, अशोक सुल्तानिया, नरेश खेतान, रविंद्र चौमाल, उम्मेद खाजपुरिया, प्रदीप पुरोहित, गौ रक्षा दल अध्यक्ष प्रवीण स्वामी, पार्षद विजय सैनी, सुभाष पारीक, सियाराम शर्मा खाजपुरिया, श्याम सुंदर तुलस्यान, इंद्रचंद तुलस्यान, सुशील तुलस्यान, रघुनाथ पोद्दार, विनोद पुरोहित, उमाशंकर मंहमिया, महेश नाई, राजीव शर्मा, कृष्ण कुमार पुरोहित, सुभाष पुरोहित, महेंद्र खंडेलिया मुंबई, राम रतन पंसारी, जुगल किशोर मोदी, सुनील शर्मा गुट्टु जयपुर, सुभाष चंद्र पंसारी, विजय कुमार तुलस्यान एवं श्रीमती रेणु पुरोहित सहित अन्य जन ने सेवा कार्य में सहयोग किया। संस्था द्वारा हर वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर जरूरतमंदों को भोजन और कंबल तथा चरण पादुकाएं वितरित की जाती है इस वर्ष अत्यधिक सर्दी की वजह से जरूरतमंदों को कंबल 12 दिसंबर 2024 को श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था द्वारा स्वर्गीय श्री रमेश चंद्र अग्रवाल की जन्म जयन्ती पर उनके परिवार जन की ओर से पहले भी वितरित की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *