नगीना (यासिर शम्सी) : नगीना में रात्रि के समय तेज़ हवाओं के साथ हुई वर्षा व सुबह से निकल रही धूप से जहां मौसम सुहाना हो गया।लेकिन अपराह्न के समय तेज़ हवाओं और वर्षा के साथ हुई ओलावृष्टि से सर्दी का फिर से प्रकोप बढ़ गया। नगर में देर रात के बाद तेज़ हवाओं और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई वर्षा से जहाँ किसानों के चेहरों पर चमक आई वहीं दोपहर के बाद वर्षा के साथ हुई ओलावृष्टि से जहाँ ठंडक बढ़ी है वहीं वर्षा के कारण नगर के विभिन्न मुहल्लों में हुए जल भराव से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। गौरतलब है कि नगर में जलनिगम द्वारा डाली जा रही पाइप लाइनों के चक्कर में जगह जगह गली मुहल्लों में ख़ुदाई के चलतें वर्षा का पानी भर जाने से लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग के प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि बुधवार को तापमान अधिकतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस था।रात व दिन में हुई वर्षा से गुरुवार को अधिकतम तापमान गिर कर 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन न्यूनतम तापमान बढ़ कर 11.2 डिग्री सेल्सियस हो गया।जबकि ओलावृष्टि के साथ 17 एम एम वर्षा हुई।कुल मिला कर वर्षा से किसानों को फायदा पहुँचेगा।
तेज़ हवाओं के साथ हुई बारिश व ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड
![](https://hinditimesnews.com/wp-content/themes/woodmart/images/lazy.png)
02
Feb