इन्द्र विक्रम सिंह ने किया गाजियाबाद के जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण

गाजियाबाद (प्रियंका शर्मा) : शासनादेश के अनुसार जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह का स्थानान्तरण कानपुर नगर में जिलाधिकारी के पद पर हुआ वहीं अलीगढ़ के जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह का स्थानान्तरण करते हुए उन्हें गाजियाबाद का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया। जिसके चलते रेडिशन ब्लू, कौशाम्बी, गाजियाबाद में जिला प्रशासन द्वारा दिनांक 31.01.2024 की शाम को श्री राकेश कुमार सिंह का विदाई और श्री इन्द्र विक्रम सिंह के स्वागत में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम से पूर्व पत्रकारों द्वारा जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती शुभांगी शुक्ला, एसडीएम श्री विनय कुमार सिंह का विदाई समारोह मनाया गया। इसके साथ ही एडीएम एफआर श्री विवेक श्रीवास्तव का पदोन्नति करते हुए उनका तबादला हो गया।

पूर्व मेंं एडीएम एलए का तबादला हुआ था जिसके बाद दिनांक: 01 फरवरी 2024 को श्री राजेश सिंह ने एडीएम एलए का कार्यभार ग्रहण किया। दिनांक: 01 फरवरी 2024 को सन 2010 बैच के आईएएस आॅफिसर श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने समय 10:20 बजे गाजियाबाद के जिलाधिकारी का पद भार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने बाद नव नियुक्त जिलाधिकारी महोदय श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने कार्यभार सम्भालते ही सम्पूर्ण कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया और सभी विभागों के अधिकारियों से परिचित होते हुए आदेश दिए की कार्यलयों में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए क्योंकि एक स्ववच्छ वातावरण में ही जागरूक सोच का विकास होता हैं और हमें अपने कार्य के प्रति नये नये गुणवान विचार आते हैं। सभी अधिकारी शासनादेश अनुसार, समय पर कार्यालय आए, समय से पूर्व ही सभी कार्यालय कार्य पूर्ण करें, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे, दिवारों पर अनावश्यक चीजें ना लगायें, कार्यालय में अनावश्यक सामाग्री ना रखे सहित अन्य चीजों का भी विशेष ध्यान रखे। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी महोदय ने जन शिकायतें सुनी और सम्बंधित अधिकारियों को जल्द उनकी जांच कराने के निर्देश दिए और गुणवत्ता पूर्ण निराकरण के आदेश दिए। दोपहर 01:00 बजे प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेस वार्ता में पत्रकारों द्वारा जिलाधिकारी महोदय की प्राथमिकता, चुनाव, भूजल, ट्रैफिक जाम, पार्किंग, मिलावट सहित अन्य सम्बंधित सवाल पूछे गये। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि शासनादेश का अनुसरण करते हुए देश प्रदेश के विकास में सहयोग करते हुए जिला का विकास और जनसेवा के लिए प्रयत्नरत रहूंगा। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए प्रयत्नशील रहूंगा। जन शिकायतों के निराकरण और जनसुविधाऐं दिलाने के लिए हर समय तैयार रहूंगा। चुनावों को लेकर पूर्व के अधिकारियों द्वारा काफी तैयारियों की गयी हैं उनका जायजा लेते हुए उन तैयारियों को और बेहतर करूंगा। इसके बाद अन्य सवालों के जवाबों में जिलाधिकारी ने कहा कि आपके द्वारा बताई गयी समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुधार के कार्य करवायें जायेगे। इसके साथ ही आप लोगों के सहयोग से जनता में जागरूता लायेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *