नगीना (यासिर शम्सी) : प्रथम नारी मुक्ति आंदोलन प्रणेता व शिक्षिका और समाजसेवी सावित्रीबाई फुले की जयंती के मौके पर सभासद कपिल पवार, अभिनव वाल्मीकि एड, वरिष्ठ पत्रकार मनोज वाल्मीकि, एवं आर्यन पवार ने रेलवे स्टेशन वे नेशनल हाईवे सड़क किनारे हार्ड को कपकपा देने वाली भीषण सर्दी से ठिठर रहे गरीब बेसहारा लोगों को 50 कंबल वितरण कर पुण्य कमाया। उधर वार्ड सभासद कपिल पवार का कहना है कि गरीब बेसहारा लोगों को महफिल सजा कर नहीं एकांत में मदद करनी चाहिए ताकि उन गरीब और बेसहारा लोगों को शर्मसार ना होना पड़े, गरीबों की मदद करने से उनको राहत और मदद कर्ताओं के मन को शांति मिलती है इसलिए समाज के धनाढ्य लोगों को भी गरीब व बेसहरा लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
सावित्रीबाई फुले की जयंती पर बेसहारा व निर्धन लोगों को बांटे कंबल
![](https://hinditimesnews.com/wp-content/themes/woodmart/images/lazy.png)
04
Jan