गौरेला पेन्ड्रा मरवाही (दिलेश्वर राजपूत) : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरूण साव अमरकंटक प्रवास में रहे एवं प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित कर अंतर राज्यीय कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम राजेन्द्र ग्राम में आयोजित हुआ।जिसमें उन्होंने प्रबुद्ध जन सम्मेलन में आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर लोकसभा प्रत्याशी हिमाद्रि सिंह का चुनाव प्रचार में दीवाल लेखन का कार्य करते हुए चुनाव प्रचार का शंखनाद किया।जिसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिसमें छत्तीसगढ़ से राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह एवं विनय सूर्य वानी आशीष गुप्ता राजेन्द्र वर्मा एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीकांत चतुर्वेदी एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री अरूण साव प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित कर अंतर राज्यीय कार्यक्रम में शामिल हुए
15
Mar