नगीना (यासिर शम्सी) : मारपीट के एक मुकदमे में वांछित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।एसपी नीरज जादौन द्वारा व उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने दिनांक 18/01/2024 को विकास पुत्र अमीचंद निवासी ग्राम चमरावाला थाना नगीना के साथ की गई मारपीट की तहरीर पर स्थानीय थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 18/2024 धारा 323/308 भारतीय दंड विधान में पंजीकृत अभियोग की विवेचना उपनिरीक्षक विनोद कुमार के द्वारा करने पर उस में नामजद आरोपी अश्वनी उर्फ सोनू उर्फ डोरीलाल पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम चमरावाला थाना नगीना को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक विनोद कुमार व कांस्टेबल अंकित कुमार का सहयोग रहा। अश्वनी के खिलाफ वर्ष 2022 में भी एक मुकदमा नंबर 161 धारा 323/354 ख भारतीय दंड विधान के तहत थाने में पंजीकृत हैं।
मारपीट के आरोपी को विवेचना के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
07
Feb