गाज़ियाबाद (प्रियंका शर्मा) : 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में 75वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सेनानायक महोदया सुधा सिंह (आई.पी.एस.) द्वारा वाहिनी क्वार्टर गार्ड पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मान पूर्वक फहराया गया। इसके उपरांत वाहिनी के सभी अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भारत का संविधान , देश के संघीय ढांचे, धर्मनिरपेक्षता, व्यक्ति की गरिमा एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु शपथ ली गयी। शपथ समारोह के बाद इस वाहिनी मे नियुक्त सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु सेनानायक महोदय द्वारा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया तदोपरांत वाहिनी के सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण किया गया।
सेनानायक महोदया द्वारा वाहिनी क्वार्टर गार्ड पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मान पूर्वक फहराया गया

26
Jan