नगीना (यासिर शम्सी) : अकबराबाद चौक पर स्तिथ ज़ायका ए ज़ुबान रेस्टोरेंट पर युवा भाजपा कार्यकर्ता आमिर अब्बास ज़ैदी ने युवा भाजपा कार्यकर्ता अज़हर मालिक,मोमिन के साथ विधान परिषद के सदस्य राज्य हज समिति के अध्यक्ष पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहहिस रज़ा का जन्मदिन गर्मजोशी के साथ केक काटकर मनाया।इस मोके आमिर अब्बास ज़ैदी ने कहा भाजपा सरकार जहाँ देश को एक साथ लेकर चलने का काम कर रही है वही डबल इंजन की सरकार से देश और प्रदेश आज विकसित होता हुआ नज़र आ रहा है।और आने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी के नेतृत्व में चार सो से ऊपर सीट पर विजय प्राप्त कर अपना प्रचंड बहुमत लहराएगी। भाजपा के एक एक कार्यकर्ताओ को आने वाले लोकसभा चुनाव में अभी से जी जान लगाकर जुट जाना है।जिससे विपक्षी दलों का सफाया किया जा सके। इस मौके पर रेस्टोरेंट स्वामी सलमान सिद्दीकी, इमरान सिद्दीकी, सुहेल आदि के साथ रेस्टोरेंट का स्टाफ भी मौजूद रहा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया मोहसिन रज़ा का जन्मदिन
![](https://hinditimesnews.com/wp-content/themes/woodmart/images/lazy.png)
16
Jan