स्कूटी सवार दो लड़कियां को कार ने मारी जोरदार टक्कर दोनों घायल जौलीग्रांट रेफर

नजीबाबाद संवाददाता – नसीम उस्मानी

नजीबाबाद : जलालाबाद नजीबाबाद मार्ग पर रात्रि के समय दो लड़कियां स्कूटी से विशाल मेगा मार्ट से खरीदारी कर के वापसी कर रही थी तभी नजीबाबाद से तेज़ रफ्तार आ रही कार ने दोनों स्कूटी सवार लड़कियां को जोरदार टक्कर मार दी। जिस से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गई दोनो को पूजा अस्पताल से जॉलीग्रांट के लिया किया गया रेफर। सोमवार की शाम लगभग  07 बजे के आसपास पठानपुरा के पूर्व नगर पालिका परिषद नजीबाबाद के वार्ड मेम्बर मुजीबुर्रहमान की दो पुत्रियां कार एक्सीडेंट में गम्भीर रूप से घायल हो गई। दोनों लड़कियां स्कूटी से विशाल मेगा मार्ट से वापसी कर रही थी। तभी संसार हास्पिटल के सामने नजीबाबाद से तेज रफ्तार आ रही कार ने दोनों स्कूटी सवार लड़कियां को जोरदार टक्कर मार दी। जिस से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गई। एक लड़की की हालत को चिंताजनक देखते हुए उसे तत्काल ही जोलीग्रांड हॉस्पिटल देहरादून के लिए रेफर कर दिया था तथा दूसरी पुत्री को पूजा अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन कुछ देर पश्चात ही उसे भी पूजा हास्पिटल से जॉलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया गया। कार मे मौजुद दो व्यक्तियों में से एक को राहगीरो द्वारा पकड कर स्टेशन स्थित चौकी सराये के पुलिस स्टाफ के सुपुर्द कर दिया। जबकि दूसरा व्यक्ति टक्कर लगने के बाद भागने में सफल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *