राजस्थान : जयपुर में आज मंगलवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई। बताते चले सुखदेव सिंह को श्याम नगर में उनके घर के बाहर गोली मारी गई है। उस समय सुखदेव सिंह घर के बाहर खड़े थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो युवक दोपहिया वाहन पर सवार होकर आए और गोली मारकर फरार हो गए। इस फायरिंग में सुखदेव सिंह को दो गोलियां लगी। जिसके बाद सुखदेव सिंह को तत्काल मानसरोवर स्थित मेट्रो मास अस्पताल में उपचार के लिये पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जब उपचार शुरू किया तो कुछ देर बाद ही उपचार के दौरान सुखदेव सिंह ने दम तोड़ दिया। इस दौरान सुखदेव सिंह के साथ मौजूद अजीत सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ फायरिंग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश करनी शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
दिनदहाड़े गोली मार कर करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या
![](https://hinditimesnews.com/wp-content/themes/woodmart/images/lazy.png)
05
Dec