गाजियाबाद (प्रियंका शर्मा) : जिलाधिकारी महोदय इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा अपने कार्यालय पर जन शिकायतें सुनी गयी। जिसके मद्देनज़र अनेक लोगों द्वारा अपनी शिकायतें लिखित रूप में जिलाधिकारी को प्रेषित की गयी। जिसमें मुख्यत : भूमि, अवैध कब्जा, पारिवारिक विवाद, सफाई व्यवस्था, विकास कार्य आदि शिकायतें थी। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही शिकायतों का नियमानुसार, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जायेगा। जिलाधिकारी महोदय ने सम्बंधित अधिकारियों को उक्त शिकायती पत्र भेजते हुए निर्देशित किया कि समयान्तराल, नियमानुसार व गुणवत्तापूर्ण शिकायतों को निस्तारण किया। जनसुनवाई के दौरान डे ऑफिसर एडीएम एफआर श्री सौरभ भट्ट ने भी जन शिकायतें सुनी।
समयान्तराल, नियमानुसार व गुणवत्तापूर्ण शिकायतों को निस्तारण किया जाए : जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह
![](https://hinditimesnews.com/wp-content/themes/woodmart/images/lazy.png)
21
Feb