नगीना देहात (यासिर शम्सी) : पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। एसपी नीरज जादौन के आदेश पर जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शस्त्रो के निर्माण बिक्री परिवहन में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत स्थानीय पुलिस ने नदीम पुत्र अकबर निवासी मोहल्ला पठानपुरा थाना नजीबाबाद को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ बरामदगी के संबंध में स्थानीय थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 29/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया।आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल अमित कुमार व कांस्टेबल विनय कुमार का सहयोग रहा।
अवैध चाकू के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
![](https://hinditimesnews.com/wp-content/themes/woodmart/images/lazy.png)
30
Jan