बिजनौर (मौहम्मद हाशिम) : नगीना लोकसभा क्षेत्र के धर्म ज्योति बुद्ध विहार ग्राम नांदकार में माता रमाबाई अंबेडकर के 126 वे जन्म दिन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पूर्व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे जहाँ उन्होंने माता रमाबाई अंबेडकर के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के चलते मनोज कुमार ने माता रमाबाई अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि माता रमाबाई अंबेडकर ने अपने जीवन मे बहुत संघर्ष किया था और हमारे समाज को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि शिक्षा के लिए कितना भी संघर्ष करना पड़े करो हमें शिक्षा पर विशेष ध्यान देना है। हमे अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पढाना है। हम शिक्षित रहेंगे तो तभी हम अपने समाज के हक की बात कर पाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान समय ठीक नहीं चल रहा है। हमारे समाज को शिक्षा से वंचित रखा जा रहा है इसलिए हमें अपने समाज को एकजुट रखना है और शिक्षा पर विशेष ध्यान देना। कार्यक्रम में रिशिपाल गौतम रूप राम प्रधान जी दिलीप कुमार सुरेश सिंह बोर्ड नरेश कुमार मुंढाल सिंह बलबीर सिंह गौतम कुमार केवल सिंह गोविंद सिंह बौद्ध सूर्यकांत गौतम प्रमोद गौतम नरेंद्र सिंह शमशाद अहमद सुखराम सिंह सूर्यकांत गौतम बाबूराम सिंह रोहतास सिंह ऋषिपाल सिंह योगेंद्र सिंह सोमनाथ सिंह अखिलेश कुमार अतर सिंह कल्याण सिंह अनीता देवी सुमन देवी रेखा देवी पूनम देवी रामकली संतोष रेखा रानी विनीता देवी आदि उपस्थित रहे।
समाज की तस्वीर व तक़दीर बदल सकती है शिक्षा : मनोज कुमार
![](https://hinditimesnews.com/wp-content/themes/woodmart/images/lazy.png)
08
Feb