नगीना (यासिर शम्सी) : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में कोतवाली ब्लॉक व नगर नगीना के चौराहों व रोडो पर निकली कॉन्ग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा। रविवार की दोपहर कोतवाली ब्लॉक न्याय पंचायत मुख्यालय पर स्तिथ एक बैंकिट हॉल से शुरू होकर झांकी के साथ कोतवाली अकबराबाद हाइवे से होकर रोशनपुर पहुंचीं जहां यात्रा का भव्य लोगों ने स्वागत किया स्वागत के उपरांत यात्रा नगर के डबल से होते हुए बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा व गांधी जी की प्रतिमा पहुंची जहां पूर्व मंत्री ओमवती देवी, पूर्व आईएएस आरके सिंह,हेनरिता राजीव सिंह ने कांग्रेस नेताओं के साथ माल्यार्पण किया।यात्रा नगर के मुनीम चौक से होते हुए काज़ी सराय होते हुए बुंदकी तिराहे पर होते हुए पूर्व मंत्री ओमवती देवी के निवास स्थान पर संपन्न हुई।इस दौरान ओमवती देवी, आरके सिंह, हेनरीता राजीव सिंह,असलम सिद्दीकी,काज़ी अरशद मसूद, मुफ्ती मोनिस,के साथ दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा में मोजूद रहे।
नगीना में निकली काँग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
![](https://hinditimesnews.com/wp-content/themes/woodmart/images/lazy.png)
28
Jan