नगीना (यासिर शम्सी) : डबल फाटक स्थित मंडी समिति परिसर में नगर पालिका परिषद नगीना द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए एवं भारत को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु एकजुट होकर संकल्प लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा कई व्यक्तियों की समस्याओं का संबंधित अधिकारियों द्वारा निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनूप बाल्मीकि, प्रमोद चौहान, रोहित कुमार रवि, नीरज बिश्रोई, रोशन लाल, गोपाल शर्मा, प्रहलाद कुशवाहा, सोहन सैनी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सन्दीप सक्सेना, जेई नगर पालिका, सभासद कपिल पवार, सभासद पति शानुद्दीन, मदन सिंह, अमन कुमार, अतुल भारती, राजन कुमार एवं सैकड़ो स्थानीय लोग मौजूद रहे।
संकल्प यात्रा का आयोजन कर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए
![](https://hinditimesnews.com/wp-content/themes/woodmart/images/lazy.png)
06
Jan