गौरेला पेन्ड्रा मरवाही (दिलेश्वर सिंह राजपूत) : विगत दिनों डॉक्टर चरण दास महंत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता द्वारा आमर्यादित एवं भड़काऊ बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी मंडल गौरेला द्वारा कैंडल मार्च रेल्वे स्टेशन कमानिया गेट से संजय चौक गौरेला तक निकालकर के डॉक्टर चरण दास महंत के विरोध में नारेवाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। ऐसा लगता है कांग्रेस नेताओं का मानसिक स्थिति खराब हो चुकी है और आसन्न लोकसभा चुनाव में भारी पराजय से भयभीत होकर अनाप-सनाप बयान बाजी कर रहे।। निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 11 की 11 सीट में पराजय के मुंह देखेगी। उक्त कैंडेल मार्च में भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह राठौर,मुकेश दुबे,बृजलाल सिंह राठौर, बालकृष्ण अग्रवाल ,गोवर्धन राठौर, द्वारिका सोनी, राजकुमार रोहणी ,राखी सिंह गहलोत ,रानू नामदेव, मनोरमा गुप्ता, रमा राठौर ,उमा कात्यानी, सरिता राठौर, विद्या नामदेव, आशीष गुप्ता, सचिन जैन, संदीप सिंघाई, पवन पैकरा ,विपुल बंसल, मोहित राजपूत, लाल सिंह, रितेश साहू ,कल्लू राठौर, सुदामा चक्रधारी, पीयूष अग्रवाल, सन्नी अगवानी, शंकर सोनी, बेचन मिश्रा, प्रखर नामदेव, निलेश नामदेव, राशिद अली ,मानस अग्रवाल ,अतुशोष मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा ,रोहित गुर्जर, घनश्याम राठौर, जयपाल नायक, बब्बू रोहणी ,रुपेंद्र राठौर, विनोद सोनी आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी मंडल गौरेला द्वारा निकाला गया कैंडल मार्च
![](https://hinditimesnews.com/wp-content/themes/woodmart/images/lazy.png)
06
Apr