नगीना देहात (यासिर शम्सी) : पुलिस ने अवैध पेड़ों के कटान संबंधित दर्ज मुकदमे में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। प्राप्त विवरण के अनुसार हेमेंद्र कुमार पुत्र प्रीतम निवासी ढकिया बावन सराय कौड़िया रेंज थाना नगीना देहात द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें कौड़िया रेंज से लकड़ी चोरी से कटकर ले जाने से संबंधित तहरीर पर दर्ज किए गए मुकदमा अपराध संख्या 125/2023 धारा 379, 411 भारतीय दंड विधान 26/41/ 42 भारतीय वन अधिनियम में दर्ज किए गए मुकदमे में विक्रम सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम तिलपुरी चक्की मोड़ थाना दिनेशपुर जिला उधमसिंह नगर उत्तराखंड को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
चोरी से पेड़ कटान करने का आरोपी गिरफ्तार
05
Jan