सहारनपुर : विश्व उपभोक्ता संगठन भारत की सहारनपुर महिला विंग की मण्डल अध्यक्ष शाज़िया नाज़ द्वारा सहारनपुर स्थित मौहल्ला काज़ी निवासी यासमीन सिद्दीकी को महिला विंग की जिलाउपाध्यक्ष व मंसूर कॉलोनी निवासी सीमा सिद्दीकी को महिला विंग की नगर उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया। इस दौरान शाज़िया नाज़ द्वारा यासमीन सिद्दीकी व सीमा सिद्दीकी को विश्व उपभोक्ता भारत द्वारा जारी किये गये मनोनित पत्र व आई कॉर्ड भी दिए गए। कार्यक्रम के चलते शाज़िया नाज़ द्वारा नवनियुक्त यासमीन सिद्दीकी व सीमा सिद्दीकी से अपेक्षा की है कि दोनो नवनियुक्त महिलाएं अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं के हितों के लिए बेहतर कार्य करेंगी। साथ ही जनपद के हर वर्ग को एकत्र कर के सेमिनार में गोष्ठियों के माध्यम से उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम का ज़्यादा से ज़्यादा प्रचार प्रसार करते हुए उपभोक्ताओं को जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगी।
![](https://hinditimesnews.com/wp-content/uploads/2024/02/img-20240223-wa00472355677436690818022-1024x576.jpg)
इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम ने कहा कि उपभोक्ताओं का संरक्षण आज की महती आवश्यकता है। इस स्वैच्छिक आंदोलन में सभी वर्ग के लोगो को भागीदारी लेनी चाहिए तथा जागरूक रह कर आज के परिवेश में बाज़ार की प्रतिस्पर्धा के चलते हुए उपभोक्ता को लालच में ना पड़ कर उचित गुणवत्ता वाले समान की ही खरीदारी करनी चाहिए। अगर फिर भी उपभोक्ता का शोषण होता है तो ज़िला स्तर पर उपभोक्ता संरक्षण न्यायालय में अपनी शिकायत रखनी चाहिए।