गाज़ियाबाद (प्रियंका शर्मा) : नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद के तत्वाधान में उपनिदेशक देवेन्द्र कुमार के निर्देशन में आज दिनांक 16/02/ 2024 को राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जिला युवा संसद उत्सव का आयोजन नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद कार्यालय पर आयोजित किया गया। इस आयोजन में जनपद गाजियाबाद ने नोडल कार्यालय के अंतर्गत हापुड़, गौतमबुद्ध नगर एवं अलीगढ़ के प्रतिभागियों ने वर्चुअल माध्यम दभाग लिया।
![](https://hinditimesnews.com/wp-content/uploads/2024/02/img-20240216-wa00734474639426060826158-1024x576.jpg)
इस प्रतियोगिता में जनपद गाजियाबाद में पुरस्कार जीतने वाले प्रतिभागियों में रोहन कुमार ने प्रथम विश्वजीत ने द्वितीय एवं शिवानी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नेहरू युवा केंद्र गौतमबुद्ध नगर से कुमारी मोनिका विश्वकर्मा का प्रथम स्थान, मयंक सिंह द्वितीय, शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया नेहरू युवा केंद्र अलीगढ़ से लव कुश यादव द्वारा प्रथम स्थान भूपेंद्र कुमार ने द्वितीय स्थान तथा बाबू सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। नेहरू युवा केंद्र हापुड़ से रूपल त्यागी प्रथम, जानवी त्यागी ने द्वितीय, चंचल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
![](https://hinditimesnews.com/wp-content/uploads/2024/02/img-20240216-wa00712569680084622735016-1024x768.jpg)
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में राजेश कुमार जादौन पूर्व उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन, प्रियंका पांडे महिला कार्यकर्ता एवं कार्य समिति सदस्य महिला मोर्चा, डॉक्टर भगत सिंह सहायक प्रोफेसर काशीराम महाविद्यालय गाजियाबाद, पंकज सिंह ठाकुर संपादक जनसागर टुडे दैनिक समाचार पत्र, हेमा उपाध्याय सामाजिक कार्यकर्ता निर्णायक मंडल की भूमिका भली भांति निभाई। तालिब एन.वाई.वी. लोनी ब्लॉक द्वारा मुख्य सहयोग किया गया।