किरतपुर (शरीफ मलिक) : भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की समीक्षा बैठक ब्लॉक किरतपुर के ग्राम खेड़ी मे स्वर्गीय बिरेंद्र सिंह के मकान पर हुई जिसकी अध्यक्षता मास्टर साहब ने और संचालन हितेश कुमार ने की। बैठक सैकड़ों की तादाद मे किसान शामिल हुए और इस बैठक में ब्लॉक किरतपुर की कार्यकारणी की घोषणा की गई और संगठन को मजबूत और आगे बढ़ने पर विचार किया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ अपने अपने विचार रखे जिसने वरिष्ठ नेता चौधरी समरपाल और ज़िला अध्यक्ष नीतिन सीरोही जी ने अपने संगठन के पदाधिकारियों, न्याय पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्रिय अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष को आदेश दिया की सभी न्याय पंचायतो के हर एक गांव मे जाकर कमेटी गठित करे ओर संगठन को मज़बूत और आगे बढ़ाने का कार्य करे। हमे युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगम्बर सिंह को मज़बूत बनाना है। अध्यक्षता कर रहे मास्टर जयप्रकाश आर्य बैठक में शामिल रहे ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद राजपूत मुकुल कुमार, डिंपल कुमार प्रधान मोहम्मद अजमाई ब्रजेश कुमार यशवंत सिंह मिठ्ठन मो. दानिश रोहिताश भोला सिंह शेलेन्द्र सिंह हेमंत कुमार आदि।
स्व० बिरेंद्र सिंह के मकान पर हुई भाकियू (अ) की समीक्षा बैठक
22
Dec