बिजनौर ब्यूरो – यासिर शम्सी
नगीना : बुधवार की दोपहर बूँदकी तिराहे पर स्तिथ कृष्ण गोपाल महाविद्याल में पुहंच कर स्थानीय थाने में तैनात नारी उत्पीड़न के प्रति अपने कड़े तेवर रखने वाली एसआई प्रीती पंवार ने कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान अभियान के तहत नारी आत्मनिर्भरता व सशक्तिकरण के प्रति जागरुक किया गया। तथा सरकार द्वारा महिला हिथ हेतू चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं की भी जानकारी दी। व महिलाओं को उन्होंने सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर जिसमें 1090 वूमेन के बारे में भी महिलाओं को विस्तार से बताया। पॉवर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1078 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 102 स्वाथ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा, आदि की भी जानकारी दी। इस दौरान कॉलेज स्टाफ सहित महिला एसआई की सहयोगी महिला आरक्षी भी मौजूद रही।